Breaking News

विशेष अभियान चलाकर निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किये जाने के निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अगस्त-- उप श्रमायुक्त रोशन लाल ने अवगत कराया है कि श्रम एवं सेवायोजन भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, अधिनिमय की धारा-60 के अन्तर्गत भवन निर्माण में नियोजित श्रमिकों के पंजीयन एवं उनके नवीनीकरण तथा हितलाभ योजनाओं में आच्छादन के सम्बंध में Mission Mode Project (MMP) में कार्य किये जाने हेतु माह जुलाई 2020 से सितम्बर-2020 के मध्य विशेष अभियान चलाकर निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उप श्रमायुक्त आजमगढ़ क्षेत्र आजमगढ़ के दिशा-निर्देश में शशि कान्त पाण्डेय व देवेन्द्र सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थलों (यथा-लेबर अड्डों, रियल स्टेट हब, निर्माण कार्य स्थलों एवं ऐसे समान्य प्रकृति के कार्यस्थानों) पर जाकर/कैम्प लगाकार निर्माण श्रमिकों का पंजीयन/नवीनीकरण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। 
श्रम विभाग द्वारा भवन निर्माण कार्य में लगे ऐसे निर्माण श्रमिक, जिन्होंने उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत अपना पंजीयन/नवीनीकरण नहीं कराया है, से अपील है कि अपना अधार कार्ड, बैंक पासबुक और 90 दिन का कार्य के संबंध में स्वः घोषणा प्रमाण-पत्र लेकर निकटतम जन सुविधा केन्द्रो के माध्यम से अपना पंजीयन/नवीनीकरण करा सकते है। पंजीयन/नवीनीकरण में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर स्थानीय श्रम कार्यालय उप श्रम आयुक्त राहुल नगर मड़या, आजमगढ़ में सम्पर्क कर अपना पंजीयन/नवीनीकरण का कराकर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

और नया पुराने