Breaking News

धारदार हथियार से 60 वर्षीय महिला की फिर हुई निर्मम हत्या।

हमीरपुर।

Report.सद्दाम हुसैन

पिछले महीने भी हुई थी एक 63 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या जिसका पुलिस ने कर दिया था खुलासा,अब एक 60 वर्षीय महिला की हत्या से ग्राम में फैली सनसनी।

मामला जनपद हमीरपुर के विवाँर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मुहल्ले का जहां पर एक 60 वर्षीय महिला का रात में सोते समय धारदार हथियार से निर्मम कत्ल कर दिया गया, जिसकी भनक सुबह जब उसकी भतीजी घर में गई तो लगी आनन-फानन में उसने मुहल्ले वासियों और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,  और आपको बता दें कि शव  पोस्टमार्टम को भेजने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है
मौके पर ग्राम में क्षेत्र अधिकारी सौम्या पांडे मौदहा के साथ भारी पुलिस फोर्स बल मौजूद है।




और नया पुराने