बदायूं।
बदायूं। अब बाजार में दो दिन की बंदी के बाद उमड़ पड़ी भीड़। शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेपटरी। जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस कहीं नजर नहीं आई। बाजार में शारीरिक दूरी के नियम का उल्लघंन किया जा रहा है। होमगार्ड के जवानों के सहारे बाजार की सुरक्षा व्यवस्था छोड़ दी गई है। काफी लोग बाजार में बगैर मास्क के घूमते हुए नजर आए।सुबह बाजार खुलते ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। शहर के सभी मुख्य बाजारों में खुब भीड़ हुई। इससे महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल दिखे। दुकानदारों ने भी भीड़ को समझाने को समझाने का प्रयास नहीं किया। बाजार में चारों तरफ वाहन नज़र आ रहे थे। किराना बाजार, सब्जी मंडी में काफी भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने बहुत कम संख्या में मास्क लगा रखे थे। कई पुरुष और बच्चे भी मास्क नहीं पहने थे। कोरोना काल में बाजार में इस तरह से भीड़ का उमड़ना काफी चिंताजनक है।
"यहां लगा जाम:
नवादा चौराहा से लेकर लालपुल तक, दातागंज तिराहा से रोडवेज तक जाम की समस्या बनी रही। इससे छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। यातायात पुलिस चौराहों पर बैठ कर तमाशा देखती रही।
रिपोर्ट: यीशु दास
