Breaking News

ढाबा मालिक से की पुलिस कर्मियों ने मारपीट।

बदायूं।

बदायूं: बदायूं-मेरठ हाईवे पर स्थित ढाबा मालिक विजय कुमार ने लगाया आरोप कि रात एक गाड़ी में पांच-छह पुलिस कर्मी सवार होकर उसके ढाबे पर आए। आरोप है पुलिस कर्मियों ने मलाई कोफ्ता की मांग की।
ढाबा मालिक ने मना कर दिया कि नहीं हैं इस पर पुलिसकर्मियों ने उसके और कारीगरों के साथ मारपीट की। पुलिस आने की सूचना पर पुलिस कर्मी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को सीज कर दिया हैं। ढाबा मालिक ने अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: यीशुदास


और नया पुराने