Breaking News

अब होगी जेल में बाहरी चीजें पर पाबंदी।

बदायूं।

बदायूं: कारागार में फैले कोरोना संक्रमण के चलते अब बाहरी चीजों पर पाबंदी एक सप्ताह तक और बढाई गई है। जेल प्रशासन ने फिर से बाहरी चीजों की जेल परिसर में प्रवेश को लेकर पाबंदी लगा दी गई है। अब 18 अगस्त तक के लिए यह पाबंदी लगाई गई है। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में खुब इजाफा हो रहा है। दस दिन पूर्व जेल सुरक्षा समेत बंदी कैदी कोरोना संक्रमित निकले थे। जिसके दूसरे दिन भी भारी संख्या में संक्रमित निकले तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अहतियात के तौर पर डीएम के आदेश पर जेल प्रशासन ने संक्रमितों को जेल में अलग बैरक बनाकर संक्रमितों को शिफ्ट कर दिया था।
हाल फिलहाल में कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन जेल प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर फूंक फूंककर कदम रखा है। जेल परिसर में सौनिटाईजेशन के साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संक्रमित की संख्या में जब इजाफा हुआ था, तो जेल प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए मुलाकात करने वालों की ओर से कैदी बंदियों के लिए लाए जा रहे खाने पीने के सामान प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसकी अवधि खत्म होने के बाद फिर से जेल प्रशासन ने इस अवधि को 18 अगस्त से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। 

सतर्कता।

"जिला कारागार कंटेनमेंट जोन घोषित होने के चलते प्रशासन ने लिया फैसला।
"बीते दिनों जिला कारागार के अंदर बढ़ी संख्या में निकले थे कोरोना संक्रमित।

रिपोर्ट: यीशुदास

और नया पुराने