आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में दिनांक 8/9-08-2020 को निरीक्षक अपराध थाना मेहनगर राजेश कुमार मिश्र मय हमराह का इन्द्रपाल आदि को संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं वाहन की चेकिंग में लखराव पुलिया के पास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाबू की खजुरी में बंद पडी राईस मिल में काफी मात्रा में दूसरे प्रदेश की अवैध शराब रखी हुई है । जिसके सम्बन्ध में तलाशी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र द्वारा प्रभारी निरीक्षक देवगाँव विमलेश मौर्या मय हमराह का0 परवेज आदि व आबकारी टीम से सम्पर्क कर बुलाया गया । मेहनगर पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाबू की खजुरी में स्थित कथित राईस मिल पहुचकर अनीश कुमार सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम बाबू की खजूरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को राईस मिल में रखी 755 पेटी कुल 36240 शीशी (180 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ समय 12.00 बजे रात में गिरफ्तार किया गया है । बरामद शराब मध्य प्रदेश की बनी हुई, बाम्बे स्पेशल व्हीस्की ब्रान्ड है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-117/2020 धारा 419,420 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पुछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि राईस मिल जहाँ से अवैध शराब बरामद हुई है उसके पिता गोविन्द सिंह के नाम की जमीन पर बनी एवं¬ भाई आन्नद सिंह के नाम पंजीकृत है । इस शराब के अवैध भण्डारण में उसके भाई आन्नद सिंह एव पिता गोविन्द सिंह की भी सक्रिय भूमिका है । जो मौके पर नही मिले । इस शराब को कहा सप्लाई करना था इसकी विस्तृत जानकारी उसके भाई आन्नद सिंह को है ।
नाम पता गिफ्तार अभियुक्त
अनीश कुमार सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम बाबू की खजूरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-117/2020 धारा 419,420 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
वांछित अभियुक्तगण
1. आन्नद सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम बाबू की खजूरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
2. गोविन्द सिंह पुत्र साहबराज सिंह निवासी ग्राम बाबू की खजूरी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
बरामदगी।
755 पेटी, कुल 36240 शीशी (6500 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (मूल्य करीब 30 लाख रूपये )
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. राजेश कुमार मिश्र निरीक्षक अपराध थाना मेहनगर मय हमराह
2. प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्या थाना देवगांव
3. का0 परवेज थाना देवगांव
4. आबकारी निरीक्षक मेहनगर रोहित कुमार
5. आबकारी निरीक्षक सदर विजय कुमार
6. आबकारी निरीक्षक फूलपुर मनोज कुमार यादव
7. आबकारी निरीक्षक एसएसएफए जयप्रकाश पाण्डेय ।