जनपद गोंडा
रिपोर्टर मेहताब सिद्दीकी
गोंडा: यूपी में हो रही यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी के चलते किसानों को परेशानियो सामना करना पड़ रहा है| गोंडा जिले में यूरिया की किल्लत से जूझ रहे अन्नदाता,खाद के लिए हो रही जबरदस्त मारामारी|
घंटों तक लाइन में लगने के बावजूद नहीं मिल रही यूरिया, साधन सहकारी समितियों पर जुट रही किसानों की भारी भीड़| दिन भर भूखे प्यासे रहकर किसानों को करना पड़ रहा इंतजार|
समितियों पर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां,अन्नदाताओं की समस्या से अनभिज्ञ बना प्रशासन| मुजेहना के साधन सहकारी समिति धानेपुर का मामला।