जनपद गोंडा
रिपोर्टर मेहताब सिद्दीकी
कवरेज डेस्क। गोंडा जिले में बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां बच्चे की जान से खिलवाड़ करते हुए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए बच्चे को खून की कमी होने पर लीकेज ब्लड ही चढ़ा दिया गया। खून के जमीन पर गिरता देख हर कोई चौक सा गया। परिजनों ने स्टाफ नर्स से शिकायत की जिसपर स्टाफ नर्स ने जुगाड़ की प्रक्रिया अपनाकर आननफानन में बच्चे को खून चढ़ा दिया।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में परिजनों में उस समय हड़कंप मच गया जब खरगूपुर क्षेत्र के एहलावा परसपुर के प्रदीप कुमार की तीन साल की बेटी संध्या को अस्पताल प्रशासन ने लीकेज ब्लड चढ़ा दिया। लड़की के चाचा संदीप ने बताया कि उसकी भतीजी को कई रोज से बुखार नहीं उतर रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे खून की कमी बताई गई।
चाचा का आरोप है कि उसने भतीजी के लिए ब्लड डोनेट किया। लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते उसकी भतीजी को पहले से लीकेज ब्लड लगा दिया गया। जिससे कि पाउच में भरा ब्लड काफी मात्रा में जमीन पर ही गिरता रहा। जमीन पर गिरते खून को देख वार्ड में भर्ती अन्य मरीज़ों में खलबली मच गई। शिकायत पर पहुंची स्टाफ नर्स ने भी लापरवाही दिखाते हुए खून के पाउच में टेप चिपका दिया।