जनपद गोंडा
रिपोर्टर मेहताब सिद्दीकी
कवरेज डेस्क। गोंडा के परसपुर ही नहीं जिले में राजकिशोर सिंह मड़हा सरपंच के नाम से जाने जाने वाले प्रख्यात समाजसेवी राजकिशोर सिंह का निधन हो गया है। श्री सिंह माटी के शायर स्वर्गीय अदम गोंडवी के मित्र और करीबी भी थे। मड़हा सरपंच उनका उपनाम इसलिए पड़ा कि बड़े बड़े विवाद और गांव जिले के झगड़े वे आपसी समझौते से अपने पैतृक गांव आंटा में बने मड़हे में ही सुलझा देते थे। उनके निधन से परसपुर ब्लाक में एक युग का अन्त हो गया है।
राजकिशोर सिंह मड़हा ऐसी शख्सियत थे जो पूरी जनपद में मड़हा सरपंच के नाम से जाने जाते थे। रविवार रात में 11 बजे लखनऊ मे अन्तिम साँस ली ।लगभग एक महीने से वे अस्वस्थ थे। मेदान्ता हास्पिटल गुडगांव में एडमिट थे । शुक्रवार को लखनऊ आकर मेडिकल कालेज में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए हैं। श्री सिंह काफी दिनों तक सरपंच रहे। इनके भाई भी सरपंच रहे।इनके बेटे प्रमुख प्रतिनिधि रहे। अभी भी इनके भतीजे ब्लॉक प्रमुख हैं। वे प्रख्यात कवि शायर अदम गोंडवी के करीबी थे और गांव के भी थे।
परसपुर के राजनीतिक परिवारों ने गिने जाते थे। वर्तमान में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के अत्यंत करीब थे। उनके निधन पर सभी ने गहरा शोक जताया है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने इसे एक अपूर्णनीय क्षति बताया है। परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, बेलसर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बसपा नेता पप्पू सिंह परास समेत सभी ने शोक प्रकट किया है।