आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गोंवश तथा एक देशी तमन्चा व कारतूस 303 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद चाकू के साथ गिरफ्तार।
आज़मगढ़। दिनाक 23.8.020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा मो. जाहिद के ट्यूबवेल ग्राम बनकट से अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से एक देशी तमन्चा व कारतूस 303 बोर , 02 अदद चाकू तथा एक राशि गोवंश बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जघन्य अपराधों के अनावरण हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.8.020 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर ,उ.नि. मधूसूदन चौरसिया मय हमराही टीम द्वारा चेकिग के दौरान गोवंश काटने की तैयारी की सूचना पर ग्राम बनकट स्थित मो. जाहिद के ट्यूबवेल से 02 नफर अभियुक्त 1. बलिस्टर पुत्र रियाज उर्फ राजा निवासी बनकट थाना मुबारकपुर आजमगढ 2. शहनवाज पुत्र अब्दुल हसीब निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को पुलिस मुठभेड़ में समय करीब 02.00 am पर गिरफ्तार किया गया। मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर 1. मो. जाहिद पुत्र हसनैन निवासी बनकट थाना मुबारकपुर आजमगढ 2.तालिब पुत्र निजामुलहक निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ 3. शाहनवाज पुत्र शेराज अहमद निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ भाग गये । अभियुक्त बलिस्टर के कब्जे से 01 अदद देशी तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया तथा मौके से 02 अदद चाकू व सुम्ही बरामद किया गया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण– .अभियुक्तगण पूछताछ से बताये कि हम लोग मिलकर गोवंश को काटकर लुक छिप कर बेचते है। इसी पैसे से हम लोग अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. बलिस्टर पुत्र रियाज उर्फ राजा निवासी बनकट थाना मुबारकपुर आजमगढ
2. शहनवाज पुत्र अब्दुल हसीब निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ
बरामदगी
1. अभियुक्त बलिस्टर के कब्जे से एक अदद तमन्चा 303 बोर , 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर , व एक अदद खोखा कारतूस 303 बोर
2. घटनास्थल से दो अदद चाकू व एक सुम्ही
पंजीकृत अभियोग –
1.मु0अ0सं0 169/20 धारा 307 भादवि 3,5ए,8(1) गोवध निवा0 शंसोधन अधि.2020 व 4,25 आयुध अधि0 थाना-मुबारकपुर, आजमगढ़
2.मु.अ.स. 170/020 धारा 3,7,25 आयुध अधि0 थाना-मुबारकपुर, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
2- उ.नि. मधूसूदन चौरसिया प्रभारी चौकी बनकट मय हमराह मुबारकपुर आजमगढ।