आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारंगज।
आज़मगढ़। वादी प्रेमचन्द्र बरनवाल द्वारा खुद के लडके अमर बरनवाल उम्र 15 वर्ष के घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध मे थाने पर लिखित प्रा0 पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/20 धारा 363 भादवि दि0 11.8.20 को पंजीकृत किया गया । पुनः वादी मुकदमा द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे पुत्र अमर का शव मेरे घर के पीछे पडा हुआ इस सूचना पर नियमानुसार शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कराते हुए पीएम कराया गया बाद पीएम मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302/201 भादवि की बढोत्तरी करते हुए धारा 363,302,201 भादवि में तरमीन बनाम अज्ञात के विवेचना प्रारम्भ किया गया, विवेचना से अभियुक्तगण 1. निराले बरनवाल पुत्र प्रेमचन्द्र बरनवाल सा0 पल्थी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 2. दीपान्शी बरनवाल पत्नी निराले बरनवाल सा0 पल्थी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 3. चन्दन यादव पुत्र अभयराज यादव सा0 दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ व 4. अंकित यादव उर्फ पिन्कू पुत्र रुपचन्द्र यादव सा0 मुल्लापुर प्रतापपुर थाना अखण्ड़नगर जिला सुल्तानपुर का नाम प्रकाश मे आया, विवेचना से धारा 363 भादवि की घटोत्तरी किया गया तथा दो नामित अभियुक्तगण 1. दीपान्शी बरनवाल पत्नी निराले बरनवाल सा0 पल्थी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 2. चन्दन यादव पुत्र अभयराज यादव सा0 दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को दि0 16.8.20 को गिरफ्तार करते हुए जिला कारागार आजमगढ मे निरुद्ध कराया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः- आज दि0 25.08.20 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित , ईनामिया हत्या , लूट से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिह मय हमराह उ0नि0 जावेद अख्तर व अन्य हमराही कर्मचारीगण के तलाश वाछित अपराधी/वारन्टी हेतु कस्बा दीदारगंज मे मौजुद थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिया कि आपके पल्थी वाले हत्याकाण्ड का अभियुक्त निराले बरनवाल जो अपने घर पर मौजूद है तथा कही भागने के फिराक मे है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर के थानाध्यक्ष मय हमराह मुखबीर के साथ पल्थी बाजार मे पहुचे ही थे कि तभी एक व्यक्ति की तरफ ईशारा करते हुए मुखबीर खास ने बताया कि साहब यही वह व्यक्ति है जिसकी आपको तलाश है इतना कहकर मुखबीर खास चला गया कि हम पुलिस वालो को देखकर वह व्यक्ति पीछे मुडकर तेज कदमो की चाल से वापस जाने लगा कि हमराह कर्मचारीगण की मदद से दौडाकर तथा घेरघार कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए पकड लिया गया जिसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम निराले बरनवाल पुत्र प्रेमचन्द्र बरनवाल सा0 पल्थी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म धारा 302/201 भादवि का बोध कराकर तथा कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10.15 बजे बाजाफ्ता बकायदा पुलिस हिरासत मे लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण - अभियुक्त निराले बरनवाल पुत्र प्रेमचन्द्र बरनवाल पूछताछ पर जुर्म स्वीकार्य करते हुए बताया कि साहब मृतक अमर मेरा सौतेला भाई था , सम्पत्ति के विवाद के कारण मेरे घर मे हमेशा झगडा होता रहता था , मेरे पिता व अन्य घर के लोग हमेशा अमर का पक्ष लेते थे जिससे मेरे मन मे जलन उत्पन्न हो जाता था मै उससे हमेशा बैर रखता था व उसे उसे मारने की कोशिश कई दिनो से कर रहा था , मौका मिलते ही मैने उसे मार दिया।
आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0स0 126/20 धारा 302/201 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः
निराले बरनवाल पुत्र प्रेमचन्द्र बरनवाल सा0 पल्थी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिह
2. उ0नि0 जावेद अख्तर
3. का0 प्रमोद यादव
4. का0 अमित कुमार
5. म0 का0 अनीता कुमारी
6. रि0 म0 का0 अनामिका सिंह
