Breaking News

पत्रकार की हत्या पर सगड़ी तहसील के पत्रकारों में आक्रोश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

सगड़ी । सगड़ी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक जीयनपुर बाजार में आयोजित की गई। जिसमें बलिया जिले के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर  निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए , पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और परिवार के  एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही दोषियों पर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
साथ ही शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि- अगर जल्द दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर डॉ टी पी श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्य, राधेश्याम गोड, वीर सिंह, जितेंद्र यादव, जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव, फ़हद खान,  आदि लोग उपस्थित थे ।



और नया पुराने