Breaking News

करंट लगने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

बदायूं।

बदायूं: जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सेंजनी में युवक की। घर में बिजली की वायरिंग में कोई फाल्ट हुआ था। यह मामला आज शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे के लगभग का है। उस समय बिजली में करंट दौड़ रहा था। उसी समय घर में अचानक कोई फाल्ट हुआ था।जिसको ठीक करने के लिए गुड्डू ऊपर चढ़ा उसी समय अचानक तार जुड़ जाने से करंट लग गया। युवक के  फड़फड़ाने की आवाज सुनकर परिजनों इकट्ठे हो गए। इस दौरान पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास किए गए। उसके बाद जब बिजली के मैन तार को बंद किया गया। जिससे युवक को बिजली ने जमीन पर फैंक दिया था। उसके बाद गम्भीर हालत में परिवार वालों युवक को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां अस्पातल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
गुड्डू पुत्र रामचंद्र 30 की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोरहम मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट: यीशूदास



और नया पुराने