आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़। दिनांक 22.08.2020 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के वादी द्वारा थाने पर आकर तहरीर दी की मेरी बहन जो खेत के तरफ गयी थी को मनोज सोनकर पुत्र नकछेद सोनकर सा0 जमीनबारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ व महेन्द्र सोनकर पुत्र अज्ञात द्वारा बहला फुसालकर भगा ले गये। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/20 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी व अपह्रता की बरामदगी हेतु आदेशित किये गये आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपह्रता हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि दि0 23.08.2020 को मुकदमा वादी द्वारा उपस्थित थाना आकर प्रकट किया गया कि मेरी बहन घर पर आ गयी है जिसको म0का0 के अभिरक्षा में लेकर थाने आये जिससे घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो उसने राहूल सोनकर पुत्र नकछेद ग्राम जमीनबारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने की बात बतायी जिस पर मुकदमा उपरोक्त में पूर्व से नामजद दोनों अभियुक्तों की नामजदगी गलत पायी गयी तथा धारा 363,366 भादवि का विलोपन करते हुए मुकदमा उपरोक्त में पीड़िता के बयान पर धारा 376 , 506 भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्त राहूल सोनकर उपरोक्त का नाम प्रकाश में लाया गया । प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आय़ा अभियुक्त राहूल सोनकर उपरोक्त कही भागने के फिराक में सेन्टरवा तिराहे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है, मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के सेन्टरवा तिराहे पर पहुचे की मुखबिर खास द्वारा सेन्टरवा तिराहे पर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशार करके हट गया, मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसको तत्काल मौके पर ही समय करीब 12.20 पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राहूल सोनकर पुत्र नकछेद ग्राम जमीनबारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 147/20 धारा 376,506 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
राहूल सोनकर पुत्र नकछेद ग्राम जमीनबारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक अनवर अली खान मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ