Breaking News

नाबालिक बच्ची से दुर्ष्कम करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना निजामाबाद

आज़मगढ़। दिनांक 22.08.2020 को निजामाबाद थाना क्षेत्र की वादिनी द्वारा खुद की पुत्री उम्र करीब 05 वर्ष के खेलते कूदते समय बिनोद यादव पुत्र सोहित यादव ग्राम सरोयपोही थाना निजामाबाद के घर में चली जाना व विनोद यादव उपरोक्त द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ दुर्ष्कम करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/20 धारा 376AB भादवि व 5/6 पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराना ।  
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये गये आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त विनोद यादव पुत्र सोहित यादव सा0 सरायपोही थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में रानी की सराय बाईपास पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है अगर पकड़ा नही गया तो हमेशा के लिये फरार हो सकता है, मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के रानी की सराय बाईपास पर पहुचे की मुखबिर खास द्वारा बाईपास पर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशार करके हट गया मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुची तो खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसको तत्काल मौके पर ही समय करीब 11.00 पर घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विनोद यादव पुत्र सोहित यादव सा0 सरायपोही थाना निजामाबाद आमजगढ़ बताया चूकि मुकदमा उपरोक्त में विनोद यादव उपरोक्त नामजद अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0- 148/20 धारा 376AB भादवि व 5/6 पास्को एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

 गिरफ्तार अभियुक्त-

विनोद यादव पुत्र सोहित यादव सा0 सरायपोही थाना निजामाबाद आजमगढ़

  गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक अनवर अली खान मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ

और नया पुराने