Breaking News

अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना जहानागंज

 रंगदारी मांगने में 09 अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़। दिनांक 28.8.2020 को वादी गिरीश चौबे पुत्र जगदीश चौबे ग्राम लपसीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के लिखित सूचना पर मु0अ0स0 185/20 धारा 147/386/506/427 भादवि  पंजीकृत किया गया ।
 गिरफ्तारी का विवरणः - दिनांक 28.08.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण वांछ्ति वारण्टी की गिरफ्तीर के क्रम मे मु0अ0सं0185/20 धारा 147/386/506/427 भादवि से सम्बन्धित  वाछिंत अभियुक्तगण 1.राधेश्याम पुत्र स्व0 सम्हारु ग्राम निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ 2. बृजेश यादव पुत्र श्री निक्कु यादव ग्राम बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ 3. राजेश यादव पुत्र देवनरायण यादव ग्राम गम्भीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ 4. कमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव ग्राम सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ 5. सन्तोष यादव पुत्र श्यामलली यादव ग्राम नत्थुपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ 6. अखिलेश गोड़ पुत्र जगदीश प्रसाद ग्राम नीबी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ 7. सुरज यादव पुत्र मुलचन्द्र यादव ग्राम ओहमपुर थाना सरायमीर जनपद आझमगढ 8. बृजेश कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव ग्राम ओहदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ 9. रजनीकान्त यादव पुत्र रामप्रीत यादव ग्राम रसुलपुर बरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को मौके पर घटनास्थल ग्राम लपसीपुर थाना जहानागंज को मय वाहन संख्या यूपी 50 बी0यू0 1791 टीगर एक्स-जेड  व वाहन संख्या यूपी 50 बीएल 3232 डस्टन गो कार सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण  का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया 
2-का0 सुबाष चन्द यादव
3.का0 प्रवीण कुमार सिंह
4.म0का0 मोमीना खातुन

 थाना- बरदह

 एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एव क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में दिनांक  27.8.2020 को उ0नि0 देवलाल यादव मय हमराह कां0 रोहित कुमार, कां0 विपीन सिंह द्वारा  चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी के क्रम में कोदहरा तिराहे पर पहुँचे तो एक व्यक्ति कुर्थुवां की तरफ आता हुआ दिखाई दिया । पुलिस वालों को देखकर भागने लगा । पुलिस बल द्वारा उसे घेरकर समय 19.30 बजे पकड़ लिया गया । पकडे गए व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम कुर्थुवां थाना बरदह आजमगढ़ बताया । जामातलाशी में उसके कब्जे से एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में उससे अधिकार पत्र मांगा गया तो वह नही दिखा सका और गलती की माँफी माँगने लगा । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 205/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त

शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम कुर्थुवां थाना बरदह जनपद आजमगढ़

 बरामदगी

एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 205/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 देवलाल यादव, कां0 रोहित कुमार, कां0 विपीन सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।



 थाना देवगांव

 पुलिस मुठभेड में अवैध असलहा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

 आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एव क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में दिनांक 27.08.2020 को अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्रम में थाना देवगांव से कई टीमे बनाकर एसबीआई बहादुरपुर मे चेकिंग किया जा रहा था कि बिना नम्बर की एक पल्सर पर तीन व्यक्ति आ रहे थे जिन्हे रोकने का इशारा किया गया तो बाईक की रफ्तार तेज कर देवगाँव की तरफ भागने लगे, शंका होने पर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे उ.नि. शंकर कुमार यादव मय हमराह को घेरा बन्दी हेतु सूचना दिया गया कि अभियुक्तगण दोनो तरफ से घिरा हुआ देखकर हड़बड़ाहट में मोटर साईकिल से गिर पड़े और पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर करते हुए पैदल भागने लगे कि हमराही कर्म0गण की मदद से दो अभियुक्तो को समय करीब 20.30 बजे पकड़ लिया गया तथा एक अभियुक्त भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्तगण से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1.सुमित शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला निवासी अगेहता थाना देवगाँव आजमगढ । 2. श्रवण यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ बताये तथा फरार अभियुक्त का नाम मनीष राय पुत्र अशोक राय निवासी रामचन्दरपुर थाना देवगांव आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त सुमित शुक्ला के कब्जे से एक अदद तमंचा 315  बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा श्रवन यादव के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु.अ.स. 186/2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. सुमित शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला निवासी अगेहता थाना देवगाँव आजमगढ
2. श्रवण यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना देवगाँव आजमगढ़

 फरार अभियुक्त

मनीष राय पुत्र अशोक राय निवासी रामचन्दरपुर थाना देवगांव आजमगढ। 

 बरामदगी

1.एक अदद तमंचा 315  बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 
2.एक अदद तमन्चा 12 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 

 पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 186/2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़

 गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव मय हमराह आजमगढ़ ।
2. उ.नि. शंकर कुमार यादव थाना देवगाँव मय हमराह आजमगढ़ ।
3. उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।



आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-बरदह

 10 लीटर देशी नजायज शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

  आज़मगढ़। उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह हे0कां0 मूलचन्द दुबे, कां0 अमरीश यादव, कां0 जावेद असरफ सिद्दीकी  द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा पेण्डिग विवेचना व वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी के क्रम में अजाउर नहर पुलिया पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति जमुआवा की तरफ से आता दिखाई दिया । जिसने अपने हाथ में एक जरिकेन लिये हुए था । पुलिस वालों को देखकर भागने लगा जिसे घेरकर समय 20.05 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके पर जामातलाशी पर उसके पास से डिब्बे में 10 लीटर देशी नजायज शराब बरामद हुआ । नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम इन्द्रजीत पुत्र सुखदास ग्राम कोदहरा थाना बरदह आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-206/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 थाना-कप्तानगंज

 20 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 आज़मगढ़। उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराह मुन्ना कुमार यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर देवरिया पुलिय से शोभनाथ निषाद पुत्र स्व0 रामकिशुन निषाद ग्राम अलहनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को 20 लीटर अवैध शराब विक्री करते हुए पकड़ा गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-134/20 धारा 60 अबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

और नया पुराने