आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अनलाक-3 के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि दिनॉक 27 अगस्त 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम फिरोजाबाद तहसील सदर, 2-राजस्व ग्राम मझगांवा, तहसील सदर, 3-राजस्व ग्राम खलीलाबाद, 4-राजस्व ग्राम मुस्ताफाबाद तहसील सदर, 5-मुहल्ला मुबारकपुर, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 6-राजस्व ग्राम आदमपुर तहसील सदर, 7-न्यू कालोनी बलरामपुर, तहसील सदर, 8-राजस्व ग्राम छोटी हरैया, तहसील सदर, 9-राजस्व ग्राम गोरठ तहसील सदर, 10-राजस्व ग्राम जहानागंज, तहसील सदर, 11-राजस्व ग्राम मंझरिया तहसील सदर, 12-राजस्व ग्राम हाफिजपुर तहसील सदर, 13-राजस्व ग्राम पवई, तहसील फूलपुर, 14-राजस्व ग्राम शहजेरपुर, तहसील फूलपुर, 15-वार्ड सं0 7, रौजा मु0 चुड़िहार उत्तरी, नगर पंचायत सरायमीर, 16-राजस्व ग्राम मुड़ियार तहसील निजामाबाद, 17-राजस्व ग्राम मंगरावा रायपुर, तहसील मेंहनगर, 18-राजस्व ग्राम सरायमोहन तहसील मार्टीनगंज, 19-राजस्व ग्राम चाॅदपुर तहसील सगड़ी, 20-राजस्व ग्राम मंगुरगढ़ तहसील बूढ़नपुर, 21-नायब तहसीलदार, आवास तहसील बूढ़नपुर, 22-राजस्व ग्राम भीलमपुर छपरा, तहसील बूढ़नपुर, 23-राजस्व ग्राम बूढ़नपुर पाण्डेय का पुरा, तहसील बूढ़नपुर, 24-वार्ड नं0 2 खानपुर फतेह, नगर पंचायत अतरौलिया, 25-वार्ड नं0 4 लोहिया नगर, नगर पंचायत अतरौलिया, 26-वार्ड नं0 3 खानपुर फतेह, नगर पंचायत अतरौलिया, 27-राजस्व ग्राम हुसेपुर रामजीयावन, तहसील बूढ़नपुर में व्यक्तियों के कोविङ-19 से संक्रमित होने की पुटि है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-राकेश उपाध्याय के घर के आसप पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम फिरोजाबाद तहसील सदर, 2-कन्हैया के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम मझगांवा, तहसील सदर, 3-इरफान के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम खलीलाबाद, 4-श्रीमती प्रतिभा सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम मुस्ताफाबाद तहसील सदर, 5-श्रीमती अमन खातून के घर के आस पास का क्षेत्र, मुहल्ला मुबारकपुर, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 6-हरिनरायन के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम आदमपुर तहसील सदर, 7-अजीत के घर के आस पास का क्षेत्र, न्यू कालोनी बलरामपुर, तहसील सदर, 8-प्रशान्त के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम छोटी हरैया, तहसील सदर, 9-सूरज पाण्डेय के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम गोरठ तहसील सदर, 10-संजय के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम जहानागंज, तहसील सदर, 11-लालचन्द के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम मंझरिया तहसील सदर, 12-राजेन्द्र प्रसाद सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम हाफिजपुर तहसील सदर, 13-एनुल के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम पवई, तहसील फूलपुर, 14-रेयान के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम शहजेरपुर, तहसील फूलपुर, 15-इमामुद्दीन के घर से हिसामुद्दीन के घर तक, वार्ड सं0 7, रौजा मु0 चुड़िहार उत्तरी, नगर पंचायत सरायमीर, 16-तरवेज कपड़ा वाली गली, राजस्व ग्राम मुड़ियार तहसील निजामाबाद, 17-श्रीमती प्रेमशीला के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम मंगरावा रायपुर, तहसील मेंहनगर, 18-नूरमुहम्मद के घर से दूधनाथ के घर तक, राजस्व ग्राम सरायमोहन तहसील मार्टीनगंज, 19-मजरा मिश्रपुर, राजस्व ग्राम चाॅदपुर तहसील सगड़ी, 20-मोहित के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम मंगुरगढ़ तहसील बूढ़नपुर, 21-नायब तहसीलदार आवास तहसील बूढ़नपुर, 22-अशोक कुमार सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम भीलमपुर छपरा, तहसील बूढ़नपुर, 23-किशोरी पाण्डेय के घर से राजेश के घर तक, राजस्व ग्राम बूढ़नपुर पाण्डेय का पुरा, तहसील बूढ़नपुर, 24-शंकर सोनकर वाली गली, वार्ड नं0 2 खानपुर फतेह, नगर पंचायत अतरौलिया, 25-रमेश सिंह की घर वाली गली, वार्ड नं0 4 लोहिया नगर, नगर पंचायत अतरौलिया, 26-फिरतू के घर के आस पास का क्षेत्र, वार्ड नं0 3 खानपुर फतेह, नगर पंचायत अतरौलिया, 27-जगदीश के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम हुसेपुर रामजीयावन, तहसील बूढ़नपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।