Breaking News

निजामाबाद क्षेत्र के ग्राम सरायपोही के पास टोंस नदी में एक अज्ञात शव मिला है

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

28.08.2020 को थाना निजामाबाद क्षेत्र के ग्राम सरायपोही के पास टोंस नदी में एक अज्ञात शव मिला है । जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है । शव की शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस जिला मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में रखा गया है । यदि किसी व्यक्ति को उक्त के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो कृपया थाना निजामाबाद प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर 9454402919 पर सूचना दें ।

हुलियाॅ

एकहरा मजबूत जिस्म, सांवला रंग उम्र करीब 35 वर्ष ।

डूबने से शरीर फूल गई है जीभ बाहर,आंखें निकली हुई हाफ पैंट के अलावा शरीर पर अन्य कोई वस्त्र नहीं है ।

आज़मगढ़। आज दिनांक 28.08.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया इस दौरान गार्द के लगे कर्मचारियों में काफी कमियां पाई गई तथा आउट ऑफ टर्न भी खराब रहा । जिस पर महोदय  द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मचारियों के साथ-साथ गार्ड कमांडर को सख्त हिदायत दी गई।
 तत्पश्चात आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ-आर किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

और नया पुराने