Breaking News

अभिभावकों को मिली राहत, जीयनपुर के इस स्कूल ने माफ किया दो महीनों की फीस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

कवरेज डेस्क: कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल और कालेज पिछले कई समय से बंद हैं, जिसके कारण पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है. छात्रों के अभिभावक स्कूल प्रबंधन से फीस मांगने की शिकायत लगातार कर रहे हैं और फीस में राहत की मांग कर रहे हैं,ऐसे में जीयनपुर में एक स्कूल ऐसा भी है, जिसने फीस भरने में राहत देते हुए पूरे स्कूल की 2 महीनों की फीस माफ़ कर दी है।
 आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के जीयनपुर का सेंट जेवियर्स  स्कूल है, जिसमें लगभग 1000 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार राय बताते हैं कि जब कोरोना महामारी का आगमन हुआ तो यह पता चला कि यह बिमारी लम्बी चलने वाली है और स्कूल कालेज भी जल्द नहीं खुलेंगे और लोगो के काम धंधे भी ठप्प हो गए हैं. ऐसे में फीस माफ़ करने का यह फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि यह संस्था नो प्रॉफिट, नो लास पर चलती है और शिक्षकों को वेतन देने के बाद बची राशि का कुछ हिस्सा स्कूल के विकास कार्यों पर लगाया जाता है जो अब नहीं लगाया जाएगा और बच्चों की  फीस माफ़ कर दी गयी है. 
 उन्होंने बताया कि  फीस माफ़ करने का फैसला मुश्किल भरा था लेकिन देश पर आये संकट को देखते हुए यह फैसंला लेना आवश्यक हो गया था।

और नया पुराने