आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के दरिखां शेख अहमदपुर बाईक ट्रक टक्कर में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम पवईलाडपुर निवासी गुलशन कुमार प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति ( पूर्व प्रधान ) बीती रात लगभग नौ बजे बाईक से किसी सम्बन्धी के घर तेरहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही संजरपुर बाजार से पहले दरीखां शेख अहमदपुर के पास पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चपेट में आकर घायल होकर जमीन पर गिर गया जबतक वहां मौजूद लोग उठाकर इलाज के लिए ले जाते घटनास्थल पर मौत हो गई।सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गुलशन कुमार को परिवार को उनके सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली परिजनों में कोरहाम मच गया । मृतक के एक दस वर्षीय बेटी है ।
मोहम्मद यासिर सरायमीर