बदायूं।
बदायूं: वीरमपुर गांव में किसी एक मकान को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच में चल रहा था विवाद। आज अचानक आमने-सामने आने से मामला तूल पकड़ गया। और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली लेकिन उपद्रवियों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस भी विशेष हस्तक्षेप नहीं करा सकी। फिलहाल घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।
मामला थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर का है। यहां के प्रधान सत्यवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने तकरीबन 25 साल पहले गांव के ही कुछ लोगों समेत जमीन खरीदी थी और उस पर अपना घर बनवाया है। वहीं पूर्व प्रधान मोहर सिंह का कहना है कि वह जमीन और घर उनकी है। कई दिन से दोनों पक्षों के बीच तनाव के हालात बने थे। गांव के संभ्रांत लोग भी फैसला नहीं करा पा रहे थे।
इधर, सत्यवीर की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस भी मकान खाली कराने के इरादे से पहुंची थी लेकिन पथराव के चलते कुछ देर को ठिठक गई। बाद में पुलिस टीम लौट आई। अब दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा लिखा जा चुका है। पुलिस गांव गई थी लेकिन उसके परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पथराव की बात संज्ञान में नहीं है।
रिपोर्ट: यीशु दास
