आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। दिनांक 19.08.2020 को राजकुमार पुत्र लच्छीराम ग्राम नरसिंहपुर थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि धरांग गांव थाना देवगांव में प्लाई सेट्रिंग का काम करने के बाद अपने ससुराल ग्राम बरदह साइकिल से जा रहे थे कि ग्राम चौकी मोड़ के थोड़ा पहले मुशवरवटी के सामने सड़क पर पहुंचा था कि पीछे से एक मोटरसाइकिल से दोनों बदमाश ग्राम चौकी की तरफ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा बदमाश वादी के दाहिने हाथ से मोबाइल छीन कर चौकी की तरफ भाग गए। वादी द्वारा टार्च जलाकर देखा गया तो मोटरसाइकिल का नंबर UP 50 AZ5187 लिखा था । बाईक सवार दोनो बदमाश समय करीब 8:00 बजे रात को चौकी गांव की तरफ भाग गए थे । उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 195/20 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 20.08.2020 को व0उ0नि0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय मय हमराह व उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह द्वारा मुखबीर की खास सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त 1. शिवशंकर सरोज पुत्र सीताराम सरोज 2.चन्दन माली पुत्र स्व0 मुनि माली साकिनान ग्राम चौकी थाना बरदह जनपद आजमगढ को 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर,05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर,01 अदद मोबाइल कार्बन-9, एक अदद मोटर साइकिल TVS SPORT न0 UP50AZ5187 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय प्रस्तूत किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 19.8.2020 मे मुसहर बस्ती के पास एक व्यक्ति से दोनो अभियुक्त द्वारा मोबाइल लूटा गया था । अभियुक्त गणों द्वारा असलहा अपनी सुरक्षा हेतु लिया गया है । पुलिस वालो को देखकर पकडे जाने के डर से अभियुक्त गण द्वारा फायर किया गया था।
पंजीकृत अभियोग-
1-197/2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना- बरदह आजमगढ़ ।
2- मु0अ0सं0- 195/20 धारा 392 भादवि थाना- बरदह आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. शिवशंकर सरोज पुत्र सीताराम सरोज साकिनान ग्राम चौकी थाना बरदह जनपद आजमगढ
2.चन्दन माली पुत्र स्व0 मुनि माली साकिनान ग्राम चौकी थाना बरदह जनपद आजमगढ
बरामदगी-
1 अदद देशी तमंचा 315 बोर,05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर,
2- 01 अदद मोबाइल कार्बन-9,
3- एक अदद मोटर साइकिल TVS SPORT न0 UP50AZ5187
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.व0उ0नि0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय, थाना-बरदह, आजमगढ़ मय हमराह।
2.उ0नि0 शमशाद अली थाना-बरदह, आजमगढ़ मय हमराह।