Breaking News

अवैध शस्त्र बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान।

बदायूं।

बदायूं: बिनावर थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के द्वारा जनपद में अवैध असलाह बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे।अभियान के अंतर्गत आज थाना बिनावर के एसआई उदय वीर सिंह कांस्टेबल प्रेमवीर, कांस्टेबल सुशील, कांस्टेबल अजीत, कांस्टेबल योगेंद्र द्वारा अभियुक्त शहंशाह उर्फ ननका उर्फ नन्हे पुत्र आसरा उर्फ औधे निवासी ग्राम रहमा थाना बिनावर जिला बदायूं को अवैध असलहा बनाते समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से पांच तमंचे जिनमें  तीन तमंचा तीन सौ पंद्रह बोर एवं  दो तमंचे बारह बोर एवं दो कारतूस  तीन सौ पंद्रह बोर सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। इस संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना बिनावर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 220 /20 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार सुधा अभियुक्तों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार में भेजा गया है।

रिपोर्ट: यीशूदास

और नया पुराने