बदायूं।
बदायूं: जनपद बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहार मे मौजूदा एक दबंग ग्राम प्रधान नाजिमा पत्नी बब्लू इस गांव का ग्राम प्रधान है। जोकि दबंगई के चलते बब्लू ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य चालू करा दिया। जिसका विरोध गांव के सभी ग्रामीणों ने लामबंद हो कर अवैध कब्जे का विरोध किया। तो भी बब्लू ने ग्रामीणों की एक ना सुनी। फिर ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे।अवैध निर्माण कार्य की शिकायत एसडीएम सदर बदायूं से की। जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसडीएम सदर ने तहसीलदार, लेखपाल और थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची।जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने ग्राम समाज की जगह पर हो रहे। अवैध निर्माण कार्य के काम रुकवाया गया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों शान्त हुए।
रिपोर्ट: रिपोर्ट यीशूदास