Breaking News

महिला के साथ मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- महराजगंज

दिनांक 10.08.2020 को वादिनी माधुरी पत्नी दिनेश सा0 रघुनाथपुर थाना महराजगंज द्वारा थाने पर तहरीर दी की दिनांक 06.08.2020 को समय रात लगभग 8 से 9 बजे संजय निषाद पुत्र कन्ता निषाद सा0 रघुनाथपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने मेरे घर में घुसकर मेरे को लात मूक्का व डण्डे से बुरी तरह मारा पीटा, जिसके चलते मेरे पेट में पल रहा चार माह का गर्भ गिर गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/2020 धारा 323,452,313 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
 गिरफ्तारी की विवरण- महिला सम्बन्धित संगीन अपराधो पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.08.2020 को SHO देवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में SI हौसिला प्रसाद सिंह मयहमराही कर्म0गण के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित / वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 164/2020 धारा 323,452,313 IPC में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 164/2020 धारा 323,452,313 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त मोलनापुर तिराहे के पास पीपल के पेड़ के पास खड़ा है तथा कहीं जाने के फिराक मे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है, इस सूचना पर उ0नि0 मयहमराही हे0का0 ब्यास सिंह के प्रस्थान कर मोलनापुर तिराहे पर आयें तो एक व्यक्ति हम पुलिसवालों को देखकर भागने लगा, तो उसे घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम संजय निषाद पुत्र कन्ता निषाद सा0 रघुनाथपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़ा गया व्यक्ति मु0अ0सं0 164/2020 धारा 323,452,313 IPC नामित अभियुक्त है जिसे समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त –

संजय निषाद पुत्र कन्ता निषाद सा0 रघुनाथपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
 *पंजीकृत अभियोग-* 
मु0अ0सं0 164/2020 धारा323,452,313 IPC
 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 
1. SHO देवेन्द्र प्रताप 
2. SI हौसिला प्रसाद सिंह 
3. हे0का0 ब्यास सिंह

और नया पुराने