Breaking News

जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रहे हैं, उस व्यक्ति का कन्टैक्ट ट्रेसिंग करायें तथा जो व्यक्ति कन्टैक्ट ट्रेसिंग मे आ रहे है, उनकी जांच शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। जिन व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट से हो रहा है, उनकी जांच रिपोर्ट को एमओआईसी के माध्यम से प्रतिदिन पोर्टल पर शत प्रतिशत फीड कराने के लिये  जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जो कंप्यूटर ऑपरेटर एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट को समय से पोर्टल पर अपलोड नही किये हैं, उनका एक दिन का मानदेय रोकना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, उसकी मानिटरिंग प्रतिदिन की जाए और कन्टेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति ना घूमे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ संजय, डिप्टी सीएमओ डॉ एके राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर (आईएएस) गौरव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने