आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर , मालटारी, पकवा इनार, साहित कई क्षेत्रों में मुहर्रम को देखते हुए एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को सीओ सगड़ी अजय यादव के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के जवान एवं पुलिस के जवानो द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया ।
कहीं भी कोई भी जूलूस नहीं निकाला जाएगा। इसका शत-शत पालन होना चाहिए। अगर कोई इसमें खलल डालने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जीवनपुर कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र सिंह एसआई मुन्ना लाल, उमेश कुमार, राजकुमार तिवारी, सुभाष सिंह, संजय, मनोज, मुशवीर आलम सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे ।