Breaking News

संतोष बने समाजवादी पार्टी सगड़ी विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, क्षेत्र में पहुंचने पर हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं में हर्ष।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी क्षेत्र के बैदौली गाव निवासी युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष पटेल को, सगड़ी विधानसभा का समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने पर, आज गावँ स्थित उनके विद्यालय मैना देवी पीजी कॉलेज रोहुआर बैदौली पर क्षेत्रीय लोगों ने फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कर जोरदार स्वागत किया, और पार्टी के नारे भी लगाए।
जिलाध्यक्ष राजाराम राजभर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि- युवा संतोष के कंधों पर पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है, सगड़ी विधानसभा में अपने वर्ग को जोड़ने और पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करें, वही श्रीनिवास सिंह पटेल ने कहा कि- संतोष के अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों का समाजवादी पार्टी में और विश्वास बढ़ा है। भविष्य में संतोष पटेल और आगे बढ़े जिसके लिए उनके पीछे सैकड़ों युवाओं की फौज खड़ी है।
वही संतोष पटेल ने कहा कि-राष्ट्रीय अध्यक्ष और  युवा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हम को जो जिम्मेदारी दी गयी है। हम निर्वहन करेंगे। पिछड़ों दलितों शोषितो और कमेरा समाज के हितों की लड़ाई को लड़ूंगा, सगड़ी विधानसभा के लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर उनको जागरूक करूँगा और पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगा।

बतादें- सगड़ी विधान सभा क्षेत्र के युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य सन्तोष सिंह पटेल को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, चौधरी लौटन राम निषाद ने अपने प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर, सगड़ी विधान सभा का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया  है। जहां पर साथ में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ राजा राम राजभर भी मौजुद रहे।

स्वागत कार्यक्रम में सतीश सिंह, शरद भारती,अविनाश यादव, श्रीनिवास पटेल ,श्यामू कनौजिया, विनोद कुमार, सतीश सिंह, आशीष यादव मनीष यादव, विनोद कुमार, परमा सिंह पटेल सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने