Breaking News

इटावा मुठभेड़ में 1 बदमाश के लगी गोली 5 को लिया हिरसात में।

इटावा।

इटावा लूट की योजना बनाते हाईवे पर 6 बदमाशो से इटावा पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 1 बदमाश के लगी गोली 5 को लिया हिरसात में 19 अगस्त को व्यापारी से लूट में गेंग था शामिल, बदमाशों से लूट की रकम और हथियार बरामद , इटावा कानपुर हाईवे पर बकेवर थाने के अंतर्गत सुनवर्सा के पास हुई मुठभेड़।

 बकेबर थाना क्षेत्र के अंतर्गत nh2 हाईवे इटावा कानपुर मार्ग के बीच सुनबर्षा ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ जो कि पुलिस द्वारा आत्मसुरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर मे गोली लगी। वही पता चला है कि उक्त बदमाशों ने बीते दिनों पूर्व बिजौली ओवरब्रिज के समीप एक मोटरसाइकिल चालक के साठ हजार रुपये व युवक कि मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये थे। वहीं देर रात मुखबिर की सूचना पर बकेवर थाना पुलिस क्राइमब्रांच टीम को सूचना मिली कि एक ओमनी मे सबार होकर बिजौली के घटना क्रम में सम्मिलित कुछ बदमाश कानपुर की तरफ जा रहे है। पुलिस द्वारा जब ओमनी कार को रोका गया तो‌ उक्त बदमाशों ने गाड़ी को भगाना शुरु कर दिया। वहीं सुनवर्षा ओवरब्रिज के समीप पुलिस व बदाशों में मुठभेड़ हुई जिसमें एक के पेर में गोली तथा अन्य चार बदमाशों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। वहीं पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह वाह क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्रपाल सिंह तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची वहीं बदमाशों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किये गये। वहीं बकेवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल ( इटावा )



और नया पुराने