आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पांच साल पूर्व प्रेम विवाह कर मंदिर में हुई थी शादी।
सगड़ी : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर लीलापट्टी बनकटीया गांव में बीती रात लगभग 12:00 बजे 26 वर्षीय विवाहिता शकुंतला पत्नी मुकेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या एवं दहेज उत्पीड़न का मुकदमा सास ससुर ननद पति के खिलाफ दर्ज कराया है।
जिसमें पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी हुई है, पति मुकेश टावर पर नौकरी करता और इस समय घर पर ही था।
शकुंतला पुत्री सुरेंद्र चौहान निवासी बनावे थाना रौनापार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर निवासी मुकेश से प्रेम प्रपंच चल रहा था, जिस पर दोनों पक्षों की मर्जी से बाबा चौमुखी दास मंदिर चकला चंद में 28 अक्टूबर 2015 को शादी कर लिया था, बाद में कोर्ट से नोटरी बयान हल्फ़ी बनवा कर आपस में सुलह समझौता कर पति के घर चली गई। पिता ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है कि- कुछ दिनों से पति और उसके परिजनों द्वारा दहेज मांगने की मांग की जा रही थी।
पिता के द्वारा बताया गया कि- 200000 लाख रूपये, बाइक अंगूठी और चैन की बार बार मांग की जा रही थी। जिस पर मैंने कहा कि- जब गांव से शादी हुई होती तो जो मांगे होते वो दिया गया होता पर ऐसी परिस्थिति बनी की शादी आनन-फानन में मंदिर में ही करनी पड़ी, जिसके वजह से दहेज का कोई प्रश्न ही नहीं उठ रहा था।
लेकिन ससुराल पक्ष वाले बार-बार दबाव बनाते रहे और बीती रात लगभग 12:00 बजे मेरी पुत्री को मार कर फांसी पर लटकाने के बाद जब हम लोग पहुंचे तो बिस्तर पर सुला दिया गया था। वह भी परिजनों द्वारा मुझे सूचना नहीं दी गई और पुलिस ने जब मुझे सूचना दी तो मैं और मेरा लड़का 7:00 बजे सुबह सोमवार को जब बेटी के घर पहुंचे तो मेरी पुत्री की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता सुरेंद्र चौहान की तहरीर पर सास ससुर पति ननंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पति और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी स्वतन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द ही सब की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
