Breaking News

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शैलेन्द्र, महासचिव विवेक।

बदायूं।

बदायूं: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 730 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना उपरान्त अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सक्सेना व महासचिव पद पर विवेक शर्मा विजयी हुये।निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर भीष्म पाल सिसोदिया को 89, बृजपाल सिंह शाक्य 54, देवपाल सिंह को 212, शशिवाला को 21, शैलेंद्र कुमार सक्सेना को 245, यूके वैश्य को 103 वोट मिले। शैलेंद्र सक्सेना 33 वोटों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुये। मतदान के दौरान नोटा का भी प्रयोग हुआ। तीन अधिवक्ताओं मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार को 417 और हरिओम मिश्रा को 283 वोट मिले। 134 वोटों से दिनेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। महासचिव पद पर ब्रह्म सिंह को 143, सैयद रोशन यासीन नकवी को 192, सुघीन्द्र शर्मा सोनी को 105, विवेक शर्मा को 277 मत मिले। यहां नोटा पर 8 वोट पड़े। इस प्रकार 85 मतों से विवेक शर्मा महासचिव पद पर विजयी हुये। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन उपदेश कुमार सिंह विजयी हुए। वही कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर सत्येंद्र पाल सिंह,ओमपाल सिंह, सतेन्द्रपाल पाली, मोहित कुमार, सौरभ मित्तल, नीरज वर्मा विजयी हुये। निर्वाचन कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गौहर अली, निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा, निर्वाचन कमेटी के देवेंद्र गुप्ता, योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, पंकज शुक्ला ,होते लाल मौर्य, प्रेमबाबू , आदि मौजूद रहे ।
सिविल वार के सचिव ने दी बधाई
सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पाराशरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र पाल सक्सेना व सचिव विवेक शर्मा को बधाई दी है।

रिपोर्ट: यीशु दास





और नया पुराने