आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 अगस्त-- जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया है कि जनपद न्यायालय का परिसर आजमगढ़ शहर सिविल लाईन्स क्षेत्र में स्थित है,जो दिनांक 21 जुलाई 2020 को चिन्हित कन्टेनमेंट क्षेत्र नगर पालिका आवास, रोडवेज सिविल लाईन्स के अन्तर्गत है। दिनांक 04 अगस्त 2020 को उक्त कन्टेनमेंट जोन की अवधि 14 दिवस पूर्ण हो गई है। अतः दिनांक 05 अगस्त को चिन्हित कन्टेनमेंट जोन नगर पालिका आवास, रोडवेज, सिविल लाईन्स आजमगढ़ समाप्त होने के कारण जनपद न्यायालय आजमगढ़ का परिसर कन्टेनमेंट जोन से अवमुक्त रहेगा।