आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 अगस्त -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 101 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया की अब तक कुल 1329 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 866 एक्टिव केस हैं, 444 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 19 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। उक्त 100 पॉजिटिव व्यक्तियों का विवरण प्राप्त होने पर प्रेषित किया जाएगा।