आज़मगढ़।
सगड़ी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी तहसील के जीयनपुर नगर पंचायत में अयोध्या में हो रहे भूमिपूजन का जश्न मनाया गया। अयोध्या में रामलला के मंदिर के लिए शिलान्यास का उत्सव जीयनपुर में भी उत्साह के साथ मनाया गया। जगमग रोशनी से नहाए जीयनपुर शिव मंदिर में सुबह से धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा । पूरे जीयनपुर में भगवा ध्वज लहराते दिखे। रामभक्तों ने पटाखे भी जलाए। कोरोना संकट के बीच भले ही कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं कराया गया, लेकिन भक्तों ने इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर में दीया जलाया गया
नगर पंचायत समाजसेवी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज लगभग 492 वर्षों के बाद अयोध्या धाम में श्री रामचंद्र के मंदिर के निर्माण के लिए मोदी जी शिला पूजन करने आए हैं जिसके लिए हम पूरा हिंदू जनमानस अपने अपने घरों में मंदिरों में मठों पर पूजन पूजन अर्चन भजन कीर्तन प्रसाद वितरण व दीप उत्सव का कार्यक्रम मना रहे हैं और इसी क्रम में नगर पंचायत जीयनपुर की तरफ से प्राचीन शिव मंदिर में शिला पूजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है,,उन्होंने कहा कि जीयनपुर के व्यापारियों के माध्यम से व यहां के सम्मानित नागरिकों के माध्यम से एक कुंटल 51 किलो के लडडू के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान मौके पर मारकंडे मिश्रा , शिवदान चौरसिया , दिवाकर सिंह, अभिषेक मद्धेशिया , ज्वाला प्रसाद, शिवगोपाल जयसवाल नीलू श्रीवास्तव , पारसनाथ तिवारी, पंकज तिवारी ,डब्लू गुप्ता ,प्रदीप तिवारी,भी आदि लोग शामिल रहे।