आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित व उ0प्र0 शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित “समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली” (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शत-प्रतिशत निस्तारण कराये जाने के परिणाम स्वरुप परिक्षेत्रीय कार्यालय, आजमगढ़ की माह अगस्त 2020 की रैंकिंग समस्त 18 परिक्षेत्रों में प्रथम एवं निस्तारण 100% रहा। प्रथम स्थान आने पर सुभाष चन्द्र दुबे, पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा आई0जी0आर0एस0 शाखा के कर्मचारीगणों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही भविष्य में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे की आगामी माह में भी परिक्षेत्र आजमगढ़ प्रथम रहे। साथ ही परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया के जनपद प्रभारियों को भी अपने जनपद में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त हो रहे जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।