आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर।
आज़मगढ़। आज दिनांक 07.09.2020 को उ0नि0 मुन्ना लाल मय हमराह का0 सुनील यादव व का0 शंशाक मिश्रा क्षेत्र में मामूर थे कि मनिकाडीह से रजादेपुर की तरफ आते समय पूनापार भट्ठे के पश्चिम मोड़ पर पुलिया के पास रोड़ पर एक व्यक्ति मनिकाडिह की तरफ आते हुये दिखाई दिया, पुलिस को देखकर भागना चाहा की संदेह होने पर पुलिया से 10 कदम दक्षिण पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गोविन्द राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर निवासी चंगईपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ बताया। मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से 315 बोर कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. गोविन्द राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर निवासी चंगईपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद नाजायज कट्टा 315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 277/2020 धारा 3/25 A ACT थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 मुन्ना लाल मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
नोट- जनपद आजमढ़ के विभिन्न थानों द्वारा कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।