Breaking News

गम्भीरपुर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आज़मगढ़।  दिनांक 31.05.2020 समय लगभग 07.00 बजे शाम को बकरी चराने को मना कराने की बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर अपने-अपने हाथो में लाठी, डण्डा एवं लोहे का राड से लैस होकर मां बहन की गाली देते हुए मारना पीटना जिससे वादी को गम्भीर चोटें आई। जिसमें वादी के तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 85/20 धारा 147/148/323/504/506/427/452/326 भादवि पंजीकृत किया गया ।
 गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 03.09.20 को उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह का0 रजनीश मिश्रा व का0 मोनू कुमार व का0 अभिषेक कुमार सिंह को साथ लेकर बिन्द्रा बाजार से प्रस्थान होकर मु0अ0स0 85/20 धारा 147/148/323/504/506/427/452/326 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मगरावा गांव के दक्षिण स्थित बागीचे के नजदीक पहुचे तो बागीचे के पास बने मचाने के तरफ ईशारा करके बताया कि साहब उसी मचाने पर अभियुक्त मौजूद है मुखबीर खास मौके से हट गया कि पुलिस टीम हिकमत अमली से बागीचे के किनारे किनारे छिपते छिपाते हुये मचाने के नजदीक पहुची तो मचाने से एक ब्यक्ति कूद कर भागने का असफल प्रयास किया कि मौके पर ही पकड़ लिया गया. पकडे गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछते हुये नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इब्राहिम पुत्र अब्दुल वारी ग्राम मगरावा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ बताया. पकड़ा गया अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त है अतः कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 10.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0स0 85/20 धारा 147/148/323/504/506/427/452/326 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़    
                             
 गिरफ्तार अभियुक्त –

 इब्राहिम पुत्र अब्दुल बारी ग्राम मगरावा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 वीरेन्द्र यादव, का0 रजनीश मिश्रा व का0 मोनू कुमार व का0 अभिषेक कुमार सिंह, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़

और नया पुराने