आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-पवई
आज़मगढ़। चोरी की विभिन्न घटनाओं को कारित करने वाले शातिर चोर चन्द्रशेखर पुत्र श्रीराम निवासी बहाउद्दीनपुर थाना-पवई, आजमगढ़ द्वारा सर्वप्रथम वर्ष 2015 में थाना अहरौला व पवई में चोरी की वारदात करते हुए अपराध जगत में प्रवेश किया । चन्द्रशेखर उपरोक्त शातिर चोर द्वारा जनपद के विभिन्न थानों तथा गैर जनपदों में चोरी की कई घटनाएं कारित की गयी है। इसके ऊपर चोरी, गुण्डा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 07 मुकदमें पंजीकृत है। यह अपने साथी चोर असफाक पुत्र मुर्तजा निवासी किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर के साथ गैंग बनाकर चोरी की घटनाएं कारित करता है। हाल ही में उपरोक्त चोरों द्वारा दिनांक 10.09.2020 को थाना खुटहन में चोरी की वारदात कारित की है जिसमें यह वांछित अभियुक्त हैं।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन व कुशल नेतृत्व थानाध्यक्ष मय उ0नि0 सुनील कुमार सरोज मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक- 28.09.2020 को ग्राम कछरा स्थित गन्ना तौल केन्द्र के पास पवई के तरफ से आते हुए मोटर साईकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार पुलिस वालो पर मोटर साईकिल की स्पीड तेज कर चढाने का प्रयास करते हुए मोटर साईकिल पर पीछे बैठा हुआ व्यक्ति पुलिस वालो को जान मारने की नियत से लक्ष्य कर फायर किया जो थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह थाना पवई के सिर के बालो को छुते हुए निकल गयी जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए मोटर साईकिल सवार व्यक्तियो को समय 11.45 बजे 1. चन्द्रशेखर पुत्र रिराम निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ 2. असफाक पुत्र मुर्तजा निवासी किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से चन्द्रशेखर व सलमान की जामा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 अदद देशी कट्टा 315 बोर , 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूर 315 बोर 01 अदद मोटी चैन , 02 अदद पतली ,01 अदद मंगल सूत्र, 03 अदद अंगूठी , एक अदद मांग टीका पीली धातु , 01 अदद कलाई जंजीर सफेद धातु , 10 हजार रुपया नकद एवं 01 अदद प्लसर मोटर साईकिल नं0 UP62 AB3524 बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/20 धारा 307,413,414भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण - गिरफ्तार अभियुक्त असफाक पुत्र मुर्तजा उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि सलमान पुत्र रफीक उर्फ इसरार निवासी चिलबिली थाना सरपताह जनपद जौनपुर अपने साथी मिन्टू गुप्ता ग्राम मोहम्मदपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के साथ दिनांक 10.09.2020 की रात्रि मिन्टू गुप्ता के भाई पिन्टू गुप्ता के घर मे घुसकर आलमारी तोड़कर उसमे रखे जेवर व पैसो की चोरी किये थे जिसमे से मुझे मिले अपने हिस्से मे मिले रुपये व जेवरात बेचने के लिये चन्द्रशेखर पुत्र हरीराम निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ के साथ निकला था किन्तु जेवरात के उचित मूल्य न मिलने के कारण मै नही बेचा और वापस ले कर जा रहा था कि आप लोगो द्वारा हम दोनो को पकड़ लिया ।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 152/20 धारा 307,413,414भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-पवई, आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास– गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास निम्नवत है –
1.चन्द्रशेखर पुत्र रिराम निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ
1. मु0अ0सं0 110/15 धारा 41,411,413,414 भादवि थाना पवई जनपद आमगढ
2.मु0अ0सं0 80/15 धारा 379,411 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ
3.मु0अ0सं0 229/15 धारा 379,411 भादवि थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर
4.मु0अ0सं0 85/15 धारा 379,411 भादवि थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर
5.मु0अ0सं0 35/17 धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ
6.क्रम संख्या 55/19 धारा 110 सीआरपीसी थाना पवई जनपद आजमगढ
7.मु0अ0सं0 152/20 धारा 307,413,414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमढ
2. असफाक पुत्र मुर्तजा निवासी किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर
1.मु0अ0सं0 239/20 धारा 380,457 भादवि थाना खुटहन जनपद अम्बेडकर नगर
2.मु0अ0सं0 152/20 धारा 307,413,414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमढ
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. चन्द्रशेखर पुत्र रिराम निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ
2. असफाक पुत्र मुर्तजा निवासी किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर
बरामदगी – (4 लाख रूपये मूल्य के चोरी के जेवरात)
1- 02 अदद देशी कट्टा 315 बोर , 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूर 315 बोर
2- 01 अदद मोटी चैन , 02 अदद पतली ,01 अदद मंगल सूत्र, 03 अदद अंगूठी , एक अदद मांग टीका पीली धातु ,
3- 01 अदद कलाई जंजीर सफेद धातु , 10 हजार रुपया नकद
4- 01 अदद प्लसर मोटर साईकिल नं0 UP62 AB3524 बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- संजय कुमार थानाध्यक्ष पवई मय हमराह थाना-पवई, आजमगढ़। 2- उ0नि0 सुनील कुमार सरोज मय हमराह थाना-पवई, आजमगढ़।
