Breaking News

दुष्कर्म के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-तहबरपुर
 
आज़मगढ़। दिनांक 19/9/2020 को तहबरपुर थाना क्षेत्र की वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 17/9/2020 को समय करीब 11.00 बजे दिन मे मेरी पुत्री खेत मे शौच के लिए गयी थी । वहां अभियुक्त अनुप पुत्र बृजमोहन ग्राम खाझेपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ आया तथा जबरदस्ती खेत मे खीचकर बलात्कार किया तथा इस घटना का वीडियो पिन्टु उर्फ आदर्श कुमार पुत्र विक्रम ग्राम कनैथा थाना सरायमीर , आजमगढ़ ने वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल कर दिया । उक्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 62/20 धारा 376 भादवि व 3 / 4 पाक्सो एक्ट व 67 BIT एक्ट पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्र0नि0 देवानन्द द्वारा सम्पादित की जा रही है । 
  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित / वारन्टी की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के नेतृत्व मे प्र0नि0 देवानन्द मय हमराहीयान का0 विनोद गुप्ता व का0 अमित कुमार के प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण अनूप व पिन्टू उर्फ आर्दश उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके मिलने व ठहराव के संभावित स्थानों पर तलाश मे मामुर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की उपरोक्त वांछित अभियुक्तगण सोफीपुर चौराहे पर मौजूद है तथा साधन पकड़ कर कही जाने की फिराक मे है यदि जल्दी किया जाये तो गिरफ्तार हो सकते है कि उक्त सूचना पर विश्वास कर मुखबिर खास को साथ लेकर सोफीपुर चौराहे की तरफ बढ़े। मुखबिर खास दुर से ही अभियुक्तगण की तरफ इशारा कर हट बढ़ गया। जैसे ही पुलिस बल सोफीपुर चौराहे पर पहुची तो अभियुक्तगण पुलिस को देखकर भागना चाह रहे थे की पुलिस बल द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्तों से उनका नाम पता पुछा गया तो क्रमशः अनूप पुत्र वृजमोहन ग्राम खाझेपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष तथा पिन्टु उर्फ आर्दश कुमार पुत्र विक्रम नि0ग्राम कनैथा थाना सरायमीर , आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष बताया । जामा तलाशी ली गयी तो पिन्टु उर्फ आदर्श कुमार उपरोक्त की पैन्ट की जेब से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी 6A बरामद हुआ । अभियुक्त पिन्टु उर्फ आदर्श कुमार से मोबाइल के बारे मे पुछने पर बताया गया कि इसी मोबाइल से वीडियो बना कर वायरल किया गया हूँ । अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराते हुए समय 6.15 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1- मु0अ0सं0- 62/20 धारा 376 भादवि व 3 / 4 पाक्सो एक्ट व 67 BIT एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़। 

 गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. अनूप पुत्र वृजमोहन ग्राम खाझेपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष, 
2. पिन्टु उर्फ आर्दश कुमार पुत्र विक्रम नि0ग्राम कनैथा थाना सरायमीर , आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष

 बरामदगी

1- एक अदद रेडमी 6A एन्ड्रायड मोबाइल

 गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम -  

1.प्र0नि0 देवानन्द थाना तहबपुर मय हमराह ,आजमगढ़

और नया पुराने