आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19.09.2020 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह उनि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा व हे0का0 मनोज यादव व कान्स0 दीवाकर सिंह व कान्स0 राजू गौड़ व कान्स0 टार्जन गौड़ व व कान्स0 प्रमोद यादव म0का0 अनामिका सिंह सेंगर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित अपराधी एंव वारंण्टी की तलाश, संदिग्ध वाहनो एंव संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग सिसवारा -गम्भीरपुर रोड गोसड़ी नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे कि सिसवारा कि ओर से दो मोटरसाइकिल पर एक-एक व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये कि पुलिस वालो को देखकर संदिग्ध अवस्था में मो0 सा0 सवार दोनो व्यक्ति अपनी –अपनी मो0सा0 मोड़ कर वापस भागने का प्रयास करने लगे कि अचानक मो0सा0 सवार एक व्यक्ति ने पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहा से फायर कर दिया कि हम पुलिस वाले सिखलाये तरीके से अपना बचाव किये और बाल बाल बच गये मो0सा0 सवार अचानक तभी गिर गये तभी बदमाश की आंशका पर हम पुलिस वालो ने घेर दौड़कर आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करके समय करीब 05.00 बजे सुबह एक व्यक्ति को पकड लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति मोटर सायकिल छोड़कर धान के खेतों से अन्धेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल हो गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम श्रीकान्त राम पुत्र कमलेश राम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से पहने हुए पैण्ट की फेंट (बायीं)से खुसा हुआ एक अदद तमंचा देशी .315 बोर बरामद हुआ तथा पैण्ट की दाहिनी जेब से एक अदद कारतूस जिन्दा .315 बोर बरामद हुआ तमंचा व कारतूस रखने का लाइसेंस तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा । भागे गये व्यक्ति अभियुक्त के बारे में पूछने पर उसका नाम श्याम बचन उर्फ अन्तु पुत्र स्व0 रामश्री निवासी ग्राम अरारा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया व बताया कि श्याम बचन उर्फ अन्तू ही पल्सर काले रंग की मो0सा0 को चला रहा था तथा इसी ने ही पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहा से फायर किया था जो अभी -2 मो0सा0 पल्सर छोड़कर भाग गया हैं और हम लोगो का एक गैंग है ,हम लोग मिलकर मो0सा0 की चोरी करते है तथा उसका नम्बर प्लेट बदलकर फिर उनको बेचकर पैसा कमाते है, मैं व श्याम बचन उर्फ अन्तू ने मिलकर जनपद जौनपुर व आस-पास के जनपदो से कई मोटर सायकिले चुरायी है,मेरे पास जो मो0सा0 है उन्ही मे से 02 मो0सा0 को लेकर आज मैं व श्याम बचन उर्फ अन्तू ग्राहक की तलाश में जा रहा था कि आप मिले व मुझे पकड़ लिया श्याम बचन उर्फ अन्तू मौके से भाग गया हैं कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि इन मोटर साइकिलों के अलावा मेरे पास 03 मो0सा0 जिन्हे अभियुक्त के बताये गये से स्थान से प्राप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया है । अन्य वैधानिक कार्य अमल मे लायी जा रही है ।
पूछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त श्रीकान्त राम पुत्र कमलेश अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल चोरी व उन्हे बेचने का काम करता है। अभी तो द्वारा बताया गया कि उससे गलती हो गई पुनः भविष्य मे इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति नही होगी। शेष बयान मा0 न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से बताना प्रकट कर रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
(1) मु0अ0सं0 158/2020 धारा 307/41/411/413/414/419/420/467/468/471भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(2) मु0अ0सं0 159/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
(1) श्रीकान्त राम पुत्र कमलेश राम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास-
1) मु0अ0सं0 158/2020 धारा 307/41/411/413/414/419/420/467/468/471भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(2) मु0अ0सं0 159/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
फरार अभियुक्त का नाम व पताः-
(1) श्याम बचन उर्फ अन्तु पुत्र स्व0 रामश्री निवासी ग्राम अरारा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
(1) मु0अ0सं0 158/2020 धारा 307/41/411/413/414/419/420/467/468/471भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(2) मु0अ0सं0 135/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(3) मु0अ0सं0 107/2019 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(4) मु0अ0सं0 82/2019 धारा 379 भा0द0वि0 थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
(5) मु0अ0सं0 237/19 धारा 41/411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
(1) एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
(2) 05 अदद चोरी की मोटर साइकिले ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
(i) SO धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(ii) उ0नि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(iii) हे0का0 मनोज कुमार यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(iv) का0 राजू गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(v) का0 टार्जन गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(vi) का0 प्रमोद यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
(vii) म0का0 अनामिका सिंह सेंगर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।