आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सरायमीर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभिय़ुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थ/अवैध असलहा तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 18.09.2020 को सरायमीर पुलिस एव स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि अभी जो असलहा तस्कर पकड़कर जेल भेजे गये है उन्ही के दो साथी जो अपराधी/लूटेरे है डिस्कवर गाड़ी यूपी 62 AH 5787 से बड़ी वारदात करने के लिए खपड़ा गाँव से सरायमीर के तरफ आने वाले है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मंजरीपट्टी जाने वाले मार्ग पर पहुचे कि खपड़ा गांव की तरफ से मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिसको पुलिस बल द्वारा रूकने का इशारा करने पर मोटसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने पर पीछे बैठा व्यक्ति लडखडा कर उतर गया और जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए उक्त व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 18.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा दूसरे व्यक्ति पतली पगडण्डी रास्तो का फायदा उठाकर मोटरसाईकिल लेकर भागने में सफल रहा । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शेखर यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी सैय्यद बहाउद्दीनपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया तथा मौके पर जामातलाशी से अभियुक्त शेखर यादव के पास से एक अदद पिस्टल, दो अदद जिन्दा कारतूस,एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर तथा दो अदद मैगजीन बरामद हुआ । फरार अभियुक्त का नाम पता पुछने पर दिनेश यादव पुत्र सतई यादव निवासी बिठ्ठलपुर थाना गौरा बादशाह जनपद जौनपुर तथा जिस गाड़ी से वह फरार हुआ है उसका नम्बर UP 62 AH 5787 बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0- 175/2020 धारा 307 भादवि 2. मु0अ0सं0- 176/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शेखर यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी सैय्यद बहाउद्दीनपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 175/2020 धारा 307 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 176/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ
फरार अभियुक्त
1. दिनेश यादव पुत्र सतई यादव निवासी बिठ्ठलपुर थाना गौरा बादशाह जनपद-जौनपुर
बरामदगी
1. एक अदद पिस्टल,02 अदद जिन्दा कारतूस,01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
2. 02 अदद मैगजीन
3. एक अदद मोटरसाईकिल नम्बर UP 62 AH 5787
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक थाना सरायमीर अनिल सिंह मय हमराह जनपद आजमगढ ।
2. प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्री दिनेश कुमार सिंह मय हमराह जनपद आजमगढ ।
