Breaking News

एसपी ने समाधान दिवस पर थाना जहानागंज पर जन समस्या को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु दिये निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक-19.09.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा समाधान दिवस पर थाना जहानागंज पर जन समस्या को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर जनशिकायतों का आज ही के दिन में निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया और साथ ही  10 साल/5साल का अपराधी रजिस्टर, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी उत्पीड़न रजिस्टर, बीट आरक्षियों का बीट पुस्तिका को चेक किया गया व पूर्व में दिये गये बीट निर्देशों के अनुरूप निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक जहानागंज को बीट वितरण कर आरक्षियों का कल भ्रमण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर बने आरक्षियों के आवास, साफ-सफाई, पंखें, लाईट, जनरेटर आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

और नया पुराने