आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-फूलपुर
आज़मगढ़। दिनांक 18/9/2020 को थाना प्रभारी अयोध्या तिवारी मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम में मशरूफ होकर अपराध एवं अपराधियों के विषय मे बातचीत कर ही रहे थे कि मुखविर ने आकर सूचना दिया कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक बेचने हेतु कहीं जाने के फिराक मे रेलवे परिसर फूलपुर में मौजुद है यदि शीघ्रता किया जाय तो पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके थाना प्रभारी मय फोर्स द्वारा रेलवे गेट के पास रेलवे परिसर मो0वाकिब S/O कयुम R/O इसरौली PS सरायमीर आजमगढ को पकडा गया तथा भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरे पास नशीला पदार्थ स्मैक है जिसके कारण आपको देखकर भाग रहा था ।50 CrPc का पालन करते हुए अभियुक्त से उसकी जामा तलाशी किसी राजपत्रित अधिकारी /मजिस्ट्रेट के समक्ष चलकर देने हेतु पुछा गया तो बताया कि साहब अब पकड ही गया हुँ आप ही मेरी जामा तलाशी ले ले मैऔर कहीं जाकर जामा तलाशी नही देना चाहता । इस पर अभि0 का सहमति पत्र तैयार करते हुए उसकी जामा तलासी ली गई तो उसके पहने हुए पैन्ट की बायी फेट से एक सफेद पालीथीन मे कुल 22 पुडिया नशीला पदार्थ /स्मैक बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा तथा अपनी गलती की माँफी माँगते हुए बताया कि साहब अपनी जिविका चलाने हेतु यह कारोबार करता हुँ ।अभियुक्त का यह कार्य अंतर्गत धारा 8/22 NDPS Act का दण्डनीय अपराध पाकर समय 18.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । इलेक्ट्रानिक बैलेन्स कस्बा फूलपुर से ही मंगाकर वजन किया गया तो एक पुडिया मे 10 मिलीग्राम यानि कुल 22 पुडिया मे 220 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुआ
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त अपने द्वारा कारित किये गये जुर्म को स्वीकार कर रहा है, व बार-2 माफी मांग रहा है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 231/20 धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधि0 1985 थाना फूलपुर, आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- मो0वाकिब S/O कयुम R/O इसरौली PS सरायमीर आजमगढ
बरामदगी- 22 पुडिया स्मैक (नशीला पदार्थ) कुल वजन 220 मिलीग्राम स्मैक
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. अयोध्या तिवारी प्रभारी थाना फूलपुर मय हमराह, आजमगढ़
2. व0उ0नि0 सुशील कुमार दुबे थाना फूलपुर मय हमराह, आजमगढ़
