आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असाड़ा गांव में पोखरी में स्नान कर रही 11 वर्षीय बालिका की डूब जाने से मौत ।मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के असाड़ा निवासी हेमा 11 पुत्री गुलाब मंगलवार को करीब 11:00 बजे प्राथमिक विद्यालय के पीछे छोटी सी पोखरी में अपने हम उम्र के साथ स्नान करने गई थी अचानक फिसलकर गढ्ढे में चली गई डूबता देख साथ में गई बच्चियों ने शोर मचाने लगी बच्चियों के शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने दौड़कर हेमा को पोखरी से निकालकर उपचार के लिए ले जा रहे थे की रास्ते में उसकी मौत हो गईपरिजनों ने सम्मानित व्यक्तियों के उपस्थित में पंचनामा बनाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सातवीं कक्षा की छात्रा थी।हेमा के परिजनों को जब उसकी मौत की खबर हुई तो ररो-रोकर बुरा हाल हो गया ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर