आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैजाबारी सहित अन्य गांव के लोगों ने कुछ व्यक्तियों द्वारा ताल पर जबरदस्ती बंधा बांधकर पानी रोके जाने के खिलाफ तहसील परिसर में मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार को पत्रक देकर तत्काल बंधा खुलवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि- तहसील क्षेत्र के बघावर, ओढरा, सलेमपुर, सेठाकोली, बैजाबारी के सिवान में स्थित ताल पर ने बंधा बांध कर पानी के बहाव को रोक दिया है। जिससे पूरे सिवान में पानी भर गया है, नतीजन सैकड़ों एकड़ धान की पैदावार फसलें पूरी तरह से जलमग्न है। महीनों से जलमग्न होने के कारण फसलें पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर हैं।
कई बार प्रार्थना पत्र देकर बंधे को कटवाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को काफी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए। तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बंधा खुलवाने की मांग की।
इस अवसर पर बब्बन राय, दिवाकर गिरी, शेषनाथ, अभिमन्यु पांडेय, हरिनरायन यादव ,झिनकू पटेल, रामदरश पटेल,मोहन यादव, शिवप्रसाद मिश्रा,उमेश गौड़,राधेकान्त,आकाश, अंगद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।