आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा युवक मंगल दलों को खेल सामग्री का किया गया वितरण ।
सगड़ी ।अजमतगढ़ ब्लाक के सभागार में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि राज्य मंत्री युवा कल्याण परिषद डाॅ0 विभ्रात चंद्र कौशिक के हाथो 19 युवक मंगल दल और 30 महिला मंगल दलों को प्रत्येक दल को 4 बाली बाल 4 फुटबॉल 2 वालीबॉल नेट 1 स्क्रेपिंग रोप 2 जोड़ा डिप्स स्टैंड व 2 इन्फ्लेटर प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण की गई ।
वितरण समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित और मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।
प्रोत्साहन वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉo विभ्रात चंद्र कौशिक उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) राज्य युवा कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश ने कहा ग्रामीणों ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा छिपी है बस उसे निखारने की जरूरत है। युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है ।साथ ही आगे उन्होंने कहा युवा कल्याण विभाग की शुरुआत 1977 में वर्तमान मुख्यमंत्री राम नरेश यादव द्वारा आजमगढ़ से की गई थी। युवा कल्याण विभाग सीमित संसाधनों में जूझते हुए आगे बढ रहा है । अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल के मैदान को विकसित किया जा रहा है ताकि गांव के युवा खेल के माध्यम से अपने को निखार सके ।
खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ इरशाद अहमद ने बताया अजमतगढ़ ब्लॉक की 4 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान को विकसित किया जा रहा है ।
साथ ही जगदीश प्रसाद यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सबका आभार व्यक्त किया । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवनीश कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ इरशाद अहमद, सोमनाथ सावरिया , जगदीश प्रसाद यादव आदि लोग मौजूद थे ।