Breaking News

14 अदद नाजायज देशी शराब की शीशी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-निजामाबाद
 
आज़मगढ़।  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अवैध व कच्ची शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये  निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अल्लीपुर बाजार में एक व्यक्ति कच्ची शराब बेचने के लिये जा रहा है कि   मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहीयान द्वारा मौके पर पहुच कर चेकिंग किया जा रहा था कि सेमरा के तरफ से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम सरवर पुत्र अनवर सा0 सेमरा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से एक झोले में 14 शीशी देशी शराब नाजायज बरामद किया गया।  जिसको समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 175/20 धारा 60 Ex Act एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
 गिरफ्तार अभियुक्त-

सरवर पुत्र अनवर सा0 सेमरा  थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

 बरामदगी -

14 शीशी देशी शराब नाजायज  

 पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0- 175/20 धारा 60Ex Act  थाना निजामाबाद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली टीम -
 
1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ

और नया पुराने