आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर/नगर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग–अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की घड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि जीयनपुर की तरफ से बाइक सवार 3 बदमाश किसी बड़ी घटना के फिराक में आ रहे है । जिसके क्रम में -
दिनांक- 11.09.2020 समय करीब 17.30 बजे मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम उकरौड़ा के पास सुकसुईया नाला के पास जीयनपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार बदमाशो को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के निर्देश में मौजूद पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया कि बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को लक्ष्य करके गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया. परन्तु पुलिस टीम द्वारा सिखलाई गई तरिको को अपनाते हुए खुद को बचाते हुए 2 बदमाशो को पकड़ लिया गया परन्तु उनमें से एक बदमाश भागने में सफल रहा जिसकी तलाश हेतु पुलिस लगी हुई है,पकड़े गये बदमशों से नाम पता पूछा गया तो अभियुक्तगण ने अपना नाम 1.दीपक यादव पुत्र हीरा लाल यादव ग्राम सैदपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़, 2. विपिन यादव पुत्र उदय भान यादय निवासी ग्राम सैदपुर थाना महजारगंज जिला आजमगढ़, 3.बलिन्दर यादव पुत्र अज्ञात ग्राम अराजी अमानत थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी के दौरान (1. अभि0 दीपक यादव के पास से एक अदद .315 बोर कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस व अक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा 2. अभि0 विपिन यादव के पास से एक अदद .315 बोर कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ) तथा बदमाशो के कब्जे से बरामद मोटर साइकिल जिसका कोई कागजात नही दिखाने के कारण थाना स्थानीय पर लाकर MV Act. की धारा में सीज कर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 241/2020 धारा 307/504 IPC व 3/25 A. Act पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. दीपक यादव पुत्र हीरा लाल यादव ग्राम सैदपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़
2. विपिन यादव पुत्र उदय भान यादय निवासी ग्राम सैदपुर थाना महजारगंज जिला आजमगढ़
फरार अभियुक्त
1. बलिन्दर यादव पुत्र अज्ञात ग्राम अराजी अमानत थाना महराजगंज आजमगढ़
बरामदगी –
1. 2 अदद देशी कट्टा .315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1. मु0अ0सं0 – 241/2020 धारा 307/504 IPC व 3/25 A. Act. थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. मनोज कुमार सिंह चौ.प्र. एलवल थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. विनय कुमार दुबे, चौ.प्र. पहाड़पुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. हे0का0 दिनेश चन्द्र यादव, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़,
4. का0 रविप्रताप तिवारी, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
5. का0 सोनू यादव, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
6. का0 अरविन्द पासवान, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
7. का0 विन्द्रेश कुमार गौड़, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
8. का0 प्रमोद कुमार, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
9. का0 पवन कुमार यादव, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
10. का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, चौकी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़