आज़मगढ़।
सरायमीर।
आज़मगढ़। सरायमीर स्थानीय खानपुर ( दोस्तपुर) में बीना अनुमति के अम्बेडकर प्रतिमा रखने पर विवाद पुलिस ने प्रतिमा लायी थाने में। मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर दोस्तपुर के दलित बस्ती मे गुरुवार को स्थित सरकारी नवीन परती भूमि जो सडक़ के किनारे है।उसी जमीन मे रात को गांव के लोगों ने मिलकर बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति बिना किसी परमिशन के लाकर स्थापित कर दी। सुबह होने पर इसी गांव के निवासी बसपा के पूर्व मंत्री रहे हीरालाल गौतम के परिवार के लोग प्रतिमा को इस जमीन से उठाकर गांव के मध्य स्थित बौद्ध बिहार के मंदिर पर ले जाकर रख दिया।इतने में गांव के लोगो मे आक्रोश फैल गया लोग शोर मचाते हंगामा करने लगे। गांव के प्रधान पति सुशील कुमार इंजीनियर मौके पर पहुंच कर लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम। जिला प्रशासन स्थानीय थाना सरायमीर को अम्बेडकर प्रतिमा गलत ढंग रखने व पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम के परिवार के सदस्यों द्वारा हटाए जाने के बारे मे अवगत कराया।
आनन फानन मे स्थानीय पुलिस फोर्स भारी संख्या मे दोस्तपुर गांव मे पहुंच कर घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। प्रधान सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि यह जमीन सरकारी नवीन परती के नाम से अभिलेख मे दर्ज है आज के बीस वर्ष पहले पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम तब वह बसपा सरकार मे विधायक रहे।गांव के लोगों के साथ मिलकर इस जमीन पर चहरदीवारी मारकर यह कहते हुए कि यहां पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी।परन्तु काफी समय बीत जाने के पश्चात गांव के लोगों मे यह संसय हुआ कि यह पर्सनल अवैध कब्जा किया गया है।बीती रात गांव के लोगों ने इस जमीन पर मूर्ति बिना किसी परमिशन के लाकर रख दिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सीओ फूलपुर सुबोध गौतम व सरायमीर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पहुंच कर बौद्ध बिहार मंदिर से पिकअप वाहन पर मूर्ति को लदवाकर सरायमीर थाने पर लाए मामले को देखते हुए खानपुर दोस्तपुर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर