Breaking News

तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2020 के प्रथम सप्ताह (07 सितम्बर से 12 सितम्बर 2020) तक की गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 सितम्बर 2020 -- जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2020 के प्रथम सप्ताह (07 सितम्बर से 12 सितम्बर 2020) तक की गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।
इस अवसर पर साप्ताहिक समीक्षा में पाया गया कि जनपद के विभिन्न विकास खण्डों मंे 94 सैम बच्चों का चिन्हिकरण, 1896 ग्राम पंचायतों में 1823 डिजिटल पोषण पंचायत बैठक, आगनवाड़ी कार्यकत्रियांे द्वारा प्रथम सप्ताह में 70477 गृहों का भ्रमण किया गया, आईसीडीएस विभाग द्वारा किचेन गार्डेन के 220 आबंटित लक्ष्य के सापेक्ष 187 किचेन गार्डेन में साग-सब्जियों, सहजन के पौधे, आदि लगा कर विकसित किया जा रहा है। 
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सीडीपीओ/सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण कर सैम बच्चांे का चिन्हिकरण करना सुनिश्चित करंे। धात्री महिलाओं का रजिस्टर बना हुआ है उसके अनुसार उनके घर जाकर माॅनिटिरिंग करे। 
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन 220 प्राथमिक विद्यलयों में (जिनमें आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित है) किचेन गार्डेन बनाये जाने है, जहां-जहां किचेन गार्डेन विकसित कराये जाये, उन-उन किचेन गार्डेन के फोटो ग्राफ्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करंे। इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी बीएसए/प्रचार्य डायट को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग को 400 किचेन गार्डेन बनाये जाने के लिए लक्षय आबंटित किया गया हैं। उसके सापेक्ष किचेन गार्डेन बनाये जाने के लिए चिन्हित किये गये विद्यालयांे में किचेन गार्डेन विकास करा कर फोटा ग्राफ्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करंे।
इसी के साथ ही तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह में समन्वय हेतु सहयोगी विभागों को गतिविधियां आयोजित कराने हेतु लक्ष्य आबंटित किया गया है उसके सापेक्ष गतिविधियों को आयोजित करा कर फोटाग्राफ्स अपलोड कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सहयोगी विभाग को निर्देश दिए। 
परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या, प्रभारी बीएस/प्रचार्य डायट अमर नाथ राय, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता, एसीएमओ डा0 संजय सहित समस्त सम्बन्धित सीडीपीओ उपस्थित रहे।

और नया पुराने